शनिवार, 25 दिसंबर 2010

टाइगर के सिगनेचर-जिम कार्बेट पार्क

1973 में जब से प्रोजेक्‍ट टाइगर अभियान चलाया गया है,तब से ही टाइगर को हमारी देखने की लिप्‍सा अचानक बढ गयी है। जब हम भी परिजनों के साथ टाइगर रिजर्ब जिम कार्बैट देखने के लिये पंहुचे तो निश्चित था कि टाइगर हमारे स्‍वागत के लिये तो रहता नहीं,लेकिन हर साल जिम कार्बेट पहुंचने वाले सैलानियों की तादाद लगभग 70,000 बतायी गयी1अब हम अनुमान लगा सकते थे कि टाइगर ही क्‍या पार्क के अन्‍य जानवरों के लिये भी ये मानव का उनके घर में अतिक्रमण है।सुबह के साढे छ; बजे हॉड कपां देने वाली सर्दी में हम पांच लोग चार छोटे बच्‍चों के साथ झिरना गेट से अन्‍दर दाखिल हुये थे,हम लोग खुली जीप यानि सफारी में सवार थे।बच्‍चों को अपना फायदा देखते हुये और पार्क के कानूनों को देखते हुये मैने डन्‍हें कुछ भी खाने की चीज देने से मना कर दिया।जाडे में यहॉं का तापमान दस डिग्री से कम ही रहता है।बच्‍चों की नन्‍हीं उंगलियॉं सर्दी से एकदम बर्फ की माफिक ठण्‍डी थीं।सुबह के साढे सात तक सूरज की की किरणें पेंडों की पत्तियों से छनकर कहीं-कहीं ठण्‍ड को कुछ कम करने की कोशिश में थीं।इसी गुनगुनी धूप मे कुछ हिरन हमें शरमाते हुये भागते दिखे। हमें गाइड ने बताया कि पार्क का क्षेत्रफल लगभग 1318 वर्ग किमी0 है,यह दिल्‍ली से 273 किमी0 काशीपुर रामनगर रोड पर मात्र 18 किमी0 है। हमें बताया गया कि पार्क का केवल 520 वर्ग किमी0 एरिया में टाइगर रिजर्व प्राजेक्‍ट के लिये सुरक्षित है।यहॉं कोई भी गतिविधि कानून के खिलाफ है।इस एरिया के अन्‍दर बच्‍चों ने जब बेरी से बेर तोडने के लिये सफारी ड्राइबर से कहा तो हर एक भारतीय के मुताबिक,जो किसी आग्रह को कुछ हद तक जरूर पूरा करने की कोशिश करता है, उसने कहा कि यह जंगल के कानून के खिलाफ है लेकिन उसने फिर भी बच्‍चों को पके बेर तोड के दिये।दिखने में ये बेर बिल्‍कुल छोटे पके सेब की तरह थे,लेकिन खाने में एकदम खटटे।हमारे सामने से आती हुयी सफारी में अधिकांश जवान लडकिंयां खडे होकर पार्क का जायजा ले रहीं थीं,या अपने मंहगें का कपडों का फैशन कर रहीं थीं,समझ से बाहर था।

हमें एक बारह सिंगा,कुछ हिरन व सिर्फ एक मोर के दर्शन हो सके थे।बच्‍चों की नारजगी इस बात को लेकर थी,उन्‍हें एक हाथी भी नहीं दिखा।लेकिन मेरे लिये एक बात महत्‍वपूर्ण थी कि मुझे गाइड ने रेत में टाइगर के,हाथी के व भालू के पैरों के निशान दिखाये।मेरी नजर में ये इन जानवरों के सिगनेचर थे,बच्‍चों के लिये आटोग्राफ।गाइड ने बताया कि इस रिजर्व में लगभग 160 टाइगर हैं‍,जिनकी गिनती जगह जगह लगे कैमरों से की जाती है।

टाइगर के बारे में कहा जाता है कि ये जानवर अपनी गंघ,पेशाब,व मल आदि से अपने साथियों को अपनी सूचना देते हैं।आदमी इनसे आगाह हो सकता है। यहॉ टाइगर आदमियों पर हमला नहीं करता। कर्नल जिम कार्बेट के नाम पर यह पार्क हमें जंगली जानवरों के रहन सहन के बारे में काफी कुछ बता पाता है।यहॉं गुजरने वाली रामगंगा नदी जानवरों की प्‍यास बुझाती है,कोशी नदी रिजर्व पार्क की सीमाओं को तर रखती है,जो आपात स्थिती में जानवरों को महफूज रखती है।

टाइगर के सिगनेचर-जिम कार्बेट पार्क

1973 में जब से प्रोजेक्‍ट टाइगर अभियान चलाया गया है,तब से ही टाइगर को हमारी देखने की लिप्‍सा अचानक बढ गयी है। जब हम भी परिजनों के साथ टाइगर रिजर्ब जिम कार्बैट देखने के लिये पंहुचे तो निश्चित था कि टाइगर हमारे स्‍वागत के लिये तो रहता नहीं,लेकिन हर साल जिम कार्बेट पहुंचने वाले सैलानियों की तादाद लगभग 70,000 बतायी गयी1अब हम अनुमान लगा सकते थे कि टाइगर ही क्‍या पार्क के अन्‍य जानवरों के लिये भी ये मानव का उनके घर में अतिक्रमण है।सुबह के साढे छ; बजे हॉड कपां देने वाली सर्दी में हम पांच लोग चार छोटे बच्‍चों के साथ झिरना गेट से अन्‍दर दाखिल हुये थे,हम लोग खुली जीप यानि सफारी में सवार थे।बच्‍चों को अपना फायदा देखते हुये और पार्क के कानूनों को देखते हुये मैने डन्‍हें कुछ भी खाने की चीज देने से मना कर दिया।जाडे में यहॉं का तापमान दस डिग्री से कम ही रहता है।बच्‍चों की नन्‍हीं उंगलियॉं सर्दी से एकदम बर्फ की माफिक ठण्‍डी थीं।सुबह के साढे सात तक सूरज की की किरणें पेंडों की पत्तियों से छनकर कहीं-कहीं ठण्‍ड को कुछ कम करने की कोशिश में थीं।इसी गुनगुनी धूप मे कुछ हिरन हमें शरमाते हुये भागते दिखे। हमें गाइड ने बताया कि पार्क का क्षेत्रफल लगभग 1318 वर्ग किमी0 है,यह दिल्‍ली से 273 किमी0 काशीपुर रामनगर रोड पर मात्र 18 किमी0 है। हमें बताया गया कि पार्क का केवल 520 वर्ग किमी0 एरिया में टाइगर रिजर्व प्राजेक्‍ट के लिये सुरक्षित है।यहॉं कोई भी गतिविधि कानून के खिलाफ है।इस एरिया के अन्‍दर बच्‍चों ने जब बेरी से बेर तोडने के लिये सफारी ड्राइबर से कहा तो हर एक भारतीय के मुताबिक,जो किसी आग्रह को कुछ हद तक जरूर पूरा करने की कोशिश करता है, उसने कहा कि यह जंगल के कानून के खिलाफ है लेकिन उसने फिर भी बच्‍चों को पके बेर तोड के दिये।दिखने में ये बेर बिल्‍कुल छोटे पके सेब की तरह थे,लेकिन खाने में एकदम खटटे।हमारे सामने से आती हुयी सफारी में अधिकांश जवान लडकिंयां खडे होकर पार्क का जायजा ले रहीं थीं,या अपने मंहगें का कपडों का फैशन कर रहीं थीं,समझ से बाहर था।

हमें एक बारह सिंगा,कुछ हिरन व सिर्फ एक मोर के दर्शन हो सके थे।बच्‍चों की नारजगी इस बात को लेकर थी,उन्‍हें एक हाथी भी नहीं दिखा।लेकिन मेरे लिये एक बात महत्‍वपूर्ण थी कि मुझे गाइड ने रेत में टाइगर के,हाथी के व भालू के पैरों के निशान दिखाये।मेरी नजर में ये इन जानवरों के सिगनेचर थे,बच्‍चों के लिये आटोग्राफ।गाइड ने बताया कि इस रिजर्व में लगभग 160 टाइगर हैं‍,जिनकी गिनती जगह जगह लगे कैमरों से की जाती है।

टाइगर के बारे में कहा जाता है कि ये जानवर अपनी गंघ,पेशाब,व मल आदि से अपने साथियों को अपनी सूचना देते हैं।आदमी इनसे आगाह हो सकता है। यहॉ टाइगर आदमियों पर हमला नहीं करता। कर्नल जिम कार्बेट के नाम पर यह पार्क हमें जंगली जानवरों के रहन सहन के बारे में काफी कुछ बता पाता है।यहॉं गुजरने वाली रामगंगा नदी जानवरों की प्‍यास बुझाती है,कोशी नदी रिजर्व पार्क की सीमाओं को तर रखती है,जो आपात स्थिती में जानवरों को महफूज रखती है।

मंगलवार, 21 दिसंबर 2010

बेचारी राडिया से रार क्‍यों ।

पूरा पत्रकार जगत,कारपारेट जगत,पूरा राजनैतिक क्षितिज राडिया की दलाली में खुलासे से लाल-पीला हो रहा है।ऐसा लग रहा है,जैसे राडिया ने कोई नया कार्य किया हो।कभी भी राडिया के द्धारा किये कार्यों को जायज नहीं माना जा सकता,लेकिन इस इस प्रकार के दलाली के कार्य हमेशा किसी न किसी के द्धारा होते रहें हैं।स्‍वंय इस प्रकार के खुलासे इस समय हुये हैं कि प्रभु चावला ने मुकेश अंबानी के लिये दलाली की।यानि कि क्‍या ये दलाली या ‘लाबिंग’केवल पत्रकारों या नेताओं द्धारा की जाती तो क्‍या इन खुलासों पर इतना हंगामा होता।प्रभु चावला लम्‍बे समय से ऐसा करते रहे होंगें।कारपारेट जगत को नाजायज फायदा पहुंचाने के लिये जो लाबिंग की जाती है,आखिर उसकी फिलासफी क्‍या है।
हमारा पूरा सरकारी तंत्र वास्‍तव में एक क्‍लोज सिस्‍टम की तरह है,जहॉं सात तालों में रहकर डिसीजन लिये जातें हैं।गोपनीयता के नाम पर जी भरकर अपनों के हित साधे व संभाले जाते हैं।सिद्धांतगत डिसीजन मैकिंग निश्चित तथ्‍यों पर आधरित प्रक्रिया होती है।इसमें मॉरल वैल्‍यू का सम्मिश्रण इस लैविल पर किया जाता है कि डिसीजन अधिक से अधिक लोंगों को लाभप्रद हो सके।इसमें अपनी मर्जी की गुजांइस नहीं होती है।यदि इस प्रकार डिसीजन लिये जाते-तो कभी भी गोपनीयता की इस हद तक जरूरत न पडती कि डिसीजन को प्रभावित करने के लिये ‘लाबिंग’ जैसी दलाली प्रक्रिया की आवश्‍यकता पडती।अब जबकि निर्णय पूरी तरह मनमाने तरीके से लिये जांयेगें तो वे निश्चित रूप से किसी को बेजां फायदा पहुंचायेंगें ही।हमारा तंत्र तथ्‍यों को छिपाने की वकालत करता है,और मॉरल वैल्‍यू पर बात करना हमने बहुत पीछे छोड दिया है।ऐसी दशा सोच सकते हैं कि राडिया या बरखा दत्‍त की जरूरत तो पडेगी ही।तो राडिया से रार क्‍यों।
राडिया तो बधाई की पात्र इसलिये हैं कि उन्‍होंने स्‍त्री-जात के दुर्गुणों का प्रयोग नहीं किया।अपनी तीन सौ करोड की धन-दौलत इकटठी करने के लिये शायद शरीर की नैतिकता तो बरकरार रखी होगी ही।हालांकि आजकल इसके कोई मायने नहीं है।लेकिन आगे बढने के लिये शरीर का उपयोग तो खतरनाक है ही।
दूसरी बात जो राडिया कारनामें के दर्शन में है वो अनसुनी नहीं है।वामपंथी इसे अपना राग बताते हैं,जबकि वे इससे अपना सरोकार केवल सत्‍ता की भागीदारी के लिये ही करते हैं।पूंजी के उदारीकरण का प्रवाह केवल कुछ हाथों के कब्‍जे में ही क्‍यों रहे,पूंजी लैंगिक विभेद की सीमाओं के पार है।पूरा देश जब सर्विस सेक्‍टर की ग्रौथ पर फूला नहीं समा रहा हो तो दलाली से पर्दा कैसे कर सकते है,आखिर सर्विस सेक्‍टर को दलाली से ज्‍यादा क्‍या कहेंगें।किसी उधोगपति का समय किसी मंत्रालय के वैटिंग रूम में बिताना ज्‍यादा शर्मनाक है,अपेक्षाक्रत किसी दलाल को पैसे देकर फाइल पास कर ली जाय।और ये काम हमेशा से होता आया है।मंत्री जी का पी0ए0 या अधिकारी का स्‍टेनो इस काम को आसानी से कर सकते हैं,और हमेशा से करते रहें हैं। ये अलग बात है कि अब ये काम इस्‍टीटयूट के रूप में संचालित होने लगें हैं।इसे अब हम लाबिंग का नाम से बुला रहें हैं।इस प्रकार कभी पूंजी लाबिंग के सहारे मंत्रिपद का निर्धारण करेगी तो कभी कारपोरेट जगत को सब्‍सिडी दिलवायेगी।और इसकी एक हकीकत यह भी है कि उच्‍च शिखर पर ट्राजेक्‍शन किसी तथाकथित उंचे आदमी से ही सम्‍पन्‍न किये जायेंगे।कोई आम आदमी न तो ऐसे ट्राजेक्‍शन का माध्‍यम बनेगा और न हीं उससे लाभान्वित होगा।हम और आप कभी इलाज नहीं ढूंढते,बल्कि बंदर की तरह उछल कूद मचाकर शांत हो जाते हैं,ताकि भविष्‍य के लिये हम अपनी पेरोकारी दिखा सकें।नहीं तो इतिहास हमें भी दोषी करार देगा।इसलिये हम शराफत का ढोंग करते हैं।संसद में सवाल पूंछने के लिये रिश्‍वत का मामला हो या सांसदों की खरीद के लिये नोट उछालने का मामला,इस सबसे भी शर्मनाक कुछ और हो सकता है।सही बात यह है कि हमारी व्‍यवस्‍था में जो नासूर बन गया है,उससे समय-समय पर ये मवाद रूपी घोटाले रिस-रिस कर दिखाई देते हैं।हम इस नासूर की संडाध को अपनी नाक पर रूमाल रखकर साफ बने रहने की कोशिश करते हैं।
जिस देश का शासक शासितों से दूरी मैंटेन करना अपना बडप्‍पन समझता हो,अपना धर्म समझता हो,वहॉ बहुत आसानी से समझा जा सकता है कि इस देश का लोकतंत्र सिर्फ ढोंग है।क्‍या कभी कोई आम आदमी आसानी से देश के मंत्री या शासन में बैठे अधिकारी से मिलकर अपना दुख-दर्द बता सकता है।शायद नहीं,इसके लिये उसे छुटभैया नेता या दलाल का सहयोग लेना ही पडेगा।इसके ऐवज में खर्चा-पानी रिश्‍वत नहीं है,यह आधुनिक शब्‍दों में सर्विस है।तो भैया मेरे राडिया बहना से रार क्‍यों ठान रखी है,क्‍यों हर एक उसके पीछे पड गया है।यहॉ राडिया नहीं तो कोई बरखा होगी,या प्रभु चावला के रूप में देशी,लेकिन अग्रेंजियत धंधें को अपनाने वाला पत्रकार।जरूरत इस बात की है कि हम दिलो दिमाग से खुले होने की समतावादी सोच में जीने की आदत डालें,तभी हम सबके लिये अच्‍छा होगा।

बुधवार, 24 नवंबर 2010

पंचायत चुनाव या लोकतांत्रिक घोटाला

उत्‍तर प्रदेश के संदर्भ में पंचायती राज की जो धज्जियॉं उडायी जा रही हैं,वे शायद ही कहीं हो रहा हो।पंचायती राज का सपना यहॉं कभी साकार नहीं हो सकता।त्रिस्‍तरीय पंचायतों का क्‍या हाल हो रहा है,क्‍या हम सब नहीं जानते़।ऐसा सच है कि यदि इन्‍हीं स्‍तम्‍भों पर भारतीय लोकतंत्र के राष्‍ट्रीय स्‍वरूप का किला तैयार होगा तो वह कभी भी भरभरा कर गिर जायेगा।और हम सब बैठकर मातमपुर्सी करेंगें।क्‍यों, मेरे इन बयानों को निगेटिव एप्रोच कहकर खारिज किया जा सकता है।जरा नजर डालिये,हाल ही में सम्‍पन्‍न हुये गॉंवों में चुनावों पर।ग्राम पंचायत सदस्‍यों के चुनाव में गॉंव के लोगों ने कोई खास भागीदारी नहीं की।इसलिये अधिकांश जिलों में दो तिहाई पंचायतें गठित नहीं हो पायीं।इतनी अधिक तादाद में ग्राम पंचायत सदस्‍यों की सीटों का खाली रहने का मतलब साफ है कि पंचायती राज में इनकी कोई भूमिका नहीं रह गयी है।जिन गॉव में जितने सदस्‍य चुने गये हैं,उनका आवेदन निर्वाचित होने वाले प्रधानों ने किया था,उनका आवेदन का खर्च इन्‍होने ही वहन किया।यही कारण है कि सरकार को ग्राम सदस्‍यों के निर्वाचन के लिये नये सिरे से प्रयास करना पडा।इतने के बाबजूद फिर भी इनकी सीटें खाली रह गयीं है।यदि उपप्रधान का पद रहता या नरेगा में इनकी कोई भूमिका रहती तो उपरी कमाई की हिस्‍सेदारी के लिये इनका चुनाव भी महतवपूर्ण होता।अब ग्राम प्रधान के चुनाव की तस्‍वीर देखिये।किसी भी प्रधान पद के लिये अधिकतम खर्च की सीमा तीस हजार रूपये थी।लेकिन इसका उल्‍लंघन हर गॉव में हुआ।कहीं कोई मशीनरी ऐसी नहीं थी,जो इस खर्च पर नियंत्रण रखती।मुझे रह-रहकर पूर्व चुनाव आयुक्‍त टी,एन,शेषन याद आ रहे थे।लागों ने प्रतिद्धंद्धियों को चुनावों में बैठाने व हराने के लिये रूपये व बाहुबल का जबरदस्‍त खेल खेला।गॉवों में शराब के नाले बह रहे थे।नकली शराब व नकली मिठाई का मतदाताओं को रिझाने के लिये खुलकर उपयोग हो रहा था।मतदान से एक दिन पहले रूपये से तकरीबन हर गॉव में वोट खरीदे गये।वोटर ने अपने वोट की कीमत चुप रहकर बाजार भाव की तरह वसूली।बडे गॉंवों में एक-एक उम्‍मीदवार ने पॉंच से दस लाख रूपये तक खर्च किये।अपने समर्थकों को ग्राम सदस्‍य बनाने का व्‍यय भी इन्‍हीं के द्धारा किया गया।ऐसा करना भी प्रधानों को फायदे का सौदा ही नजर आया।प्रधान पद के उम्‍मीदवारों का मानना है कि मिड-डे-मील की राशि व नरेगा की कमाई से इस खर्च की भरपायी बहुत जल्‍दी की जा सकती है।अब तो उनहें अतिशीघ्र हर गॉव में एक कम्‍प्‍यूटर व आपरेटर सहित एक कार्यालय भी मिलने की भी आशा है।राशन कोटे की कमाई का अनुमान लगाना आसान है।इसमें हिस्‍सेदारी नीचे से लेकर उपर तक हर स्‍तर तक जाती है।एक महीने का तेल व राशन तो बंटता है,लेकिन अगले महीने का पूरा कोटा ब्‍लैक कर खुले बाजार में बेच दिया जाता है।अब क्षेत्र पंचायत सदस्‍य या बी,डी,सी, के चुनावी समर का हाल जानिये।वैसे यह पद कोई खास महत्‍व नहीं रखता,लेकिन ब्‍लाक प्रमुख के निर्वाचन में यह अहमियत रखता है। ब्‍लाक प्रमुख पद जीतने वाले उम्‍मीदवारों ने कई-कई जगह से नामांकन दर्ज किये,ताकि अपने पक्ष में अन्‍य प्रतिद्धंद्धियों को बैठने के लिये रेट का मौल-तौल किया जा सके।साधारण तौर पर एक बी,डी,सी,मेम्‍बर की कीमत लगभग एक से डेढ लाख रूपये लग रही है। मेरे अनुभव में कई बार से ब्‍लाक प्रमुख या जिला पंचायत अध्‍यक्ष का पद जीतने के लिये इन सदस्‍यों को खरीदा जाता है,बन्‍धक बनाया जाता है।उन्‍हें अपने पक्ष में वोट देने के लिये बढिया होटलों में बन्‍धक बनाया जाता है,वहॉ उन्‍हें हर तरह से ऐश करने के साधन दिये जाते हैं।यह हमेशा से होता आया है।लेकिन किसी की हिम्‍मत नहीं कि इन्‍हें रोक पाये।जिला पंचायत सदस्‍यों की भी अहमियत सिर्फ इतनी ही है कि वे रूपये लेकर अघ्‍यक्ष के निर्वाचन में वोटिंग करें।इस समय एक जिला पंचायत सदस्‍य की कीमत दस से बीस लाख रूपये के बीच चल रही है। पैसे देकर निर्वाचित होते ही जिला पंचायत अधक्ष अपने मेम्‍बरर्स को दूध में से मक्‍खी की तरह निकाल फेंकता है।ब्‍लाक प्रमुख या जिला पंचायत अध्‍यक्ष अपने क्षेत्र में विकास हेतु आने वाले क्रमश: पॉच से दस करोड रूपये में से दस फीसदी हिस्‍सा ईमान का लेते हैं।इन पदों का संवैधानिक रूतबा इन्‍हें सूद के रूप में मिलता है,जो बहुत अधिक है।वास्‍तव मे यू,पी, में चुनाव में सफल होने के ये फंडे हर बार अपनाये जाते हैं। एम,एल,सी, स्‍थानीय निकाय के चुनाव में भी इसी तरह प्रधान व बी,डी,सी, मेम्‍बर की कीमत क्रमश: पचास हजार से एक लाख रूपये तक लगती है।हम अपना मुंह खोलकर,आंखे बंद कर यह सब देखने के लिये मजबूर होते हैं।हम उम्‍मीदकरते हैं कि कोई तो हो जो इस बीमार होते जा रहे लोकतंत्र का इलाज करने के लिये तैयार हो।मीडिया को तो गाली देने का मन करता है,उसका काम चापलूसी करना रह गया है।मीडिया का पूरा जोर इस बात पर रहता है कि कौन पार्टी कितने पद जीतने में सफल रही।चुनाव में जो तरीके इस्‍तेमाल हुये वो कितने जायज थे,इस बात पर कोई मंथन नहीं होता है।न्‍यायपालिका कहती है,कि कोई हमसे शिकायत करे,वो भी ऐवीडेंस के साथ तारीखों पर कोर्ट में ऐडियां रगडे।तब हो सकेगा तो कार्यवाही के नैतिक आदेश देंगें।अब इस पूरे कार्यों को चुनाव कहा जाना सही है,या संवैधानिक घोटाला।यह भारत की रीढ कहे जाने वाले गॉवों में पंचायती राज का असली सच है।सबसे जड में लोकतंत्र का यह हाल है,तो राष्‍ट्रीय राजनीति का क्‍या स्‍वरूप होगा,हम समझ सकते हैं।इसमें विकास की बात तो पीछे छूट जानी अनिवार्य है।

मंगलवार, 23 नवंबर 2010

साइकिल की कीमत शरीर

वास्‍तविकता का किसी एक से ताल्‍लुक नहीं होता,उसके दायरे में हर कोई आ सकता है।अंतर केवल परिस्थितियों का होता है।जैसे ही आपके सामने वैसी दशायें आयेंगी,आप अनिवार्य रूप से प्रभावित होंगें ही।उससे निपटने का राश्‍ता आपकी अंत:शक्ति या संस्‍कार दे सकता है।लेकिन जब बाजार आपके परिवार व समाज आपके संस्‍कारों पर हमला करने लगे तो आप चाहते हुये भी स्‍वंय को नहीं बचा पायेंगें।शरीर को स्‍वस्‍थ रखने का काम शायद साइकिल कर सकती है।लेकिन यहॉं साइकिल की कीमत एक महिला का शरीर बन गयी। यह कहानी एक ऐसी ही वास्‍तविकता है।एक छोटा सा परिवार एक कस्‍बे में रहता है। इस परिवार में दो छोटे बच्‍चे व उनके माता पिता रहते हैं।बच्‍चों की आदत जैसी होती है,उसी तरह इन बच्‍चों को भी मीठा खाने का शौक है।लेकिन बच्‍चे अंग्रजी पब्लिक स्‍कूल में पढतें हैं,उनकी मंहगी फीस लगभग प्रतिमाह एक हजार रूपये हो जाती है।उन्‍हें अपने मॉं-बाप की आमदनी का पता है।बच्‍चे अपनी मिठाई के शौक को पूरा करने के लिये पास के गुरूद्धारे में चले जातें हैं।गुरूद्धारे में सप्‍ताह में एक दिन हलुआ व चने का प्रसाद जरूर बनता है।इनके यहॉं ऐसा कोई महीना नहीं आ सकता,जिसकी पहली तारीख या अन्तिम तारीख को मीठा खाने के लिये डेयरी मिल्‍क की चाकलेट मिल जाये।इनके परिवार की कुल आय लगभग साढे तीन हजार रूपये है।परिवार का पुरूष एक दुकान पर काम करता है,जहॉं उसका आना-जाना साइकिल से होता है।यानि साइकिल का पहिया रोजी-रोटी का साधन है,इसके एवज में उसे दो हजार रूपये मिलते हैं। इस परिवार के पास अपना एक पुस्‍तैनी मकान है,जिसका एक हिस्‍सा उन्‍होंने किराये पर उठा रखा है।इसका किराया पन्‍द्रह सौ रूपये मिलता है।लेकिन अचानक एक दिन परिवार के मुखिया की साइकिल चारी हो जाती है।इस तरह हर रोज की दिक्‍कतों में यह ऐसी दिक्‍कत अचानक आ जाती है जसकी भरपायी सबसे पहले की जानी जरूरी है।साइकिल के बिना दुकान का मालिक उस आदमी को नौकरी से हटा देगा।सही बात यह थी कि दुकान का मालिक साइकिल खरीदने में कुछ मदद करता लेकिन ऐसा नहीं हुआ।ऐसे समय दुकान के मालिक ने कोई दया-भाव नहीं दिखाया,और बेचारे नौकर को नौकरी से हटाने की धमकी दे डाली।उसने कहा,साइकिल के बिना आप काम नहीं कर सकते अत:आपके पास साइकिल होनी अनिवार्य है।अब उस आदमी के पास साइकिल खरीदने के सिवाय कोई राश्‍ता नहीं था। उसने अपने एक मिलने जुलने वाले अर्द्ध‍ मित्र से तीन हजार रूपये दो परसेन्‍ट ब्‍याज पर उधार लिये ताकि वह साइकिल खरीद सके।मेहनत व बचत करके उन्‍होंनें उधार चुकाना शुरू ही किया था कि एक दिन एक बच्‍चा बुखार की ऐसी चपेट में आया कि एक हफते में बच्‍चा ठीक हो सका लेकिन डाक्‍टरों की फीस ने उनकी गरीबी का आटा और गीला कर दिया।इस समय रूपये उधार देने वाले मित्र ने उसके घर ज्‍यादा ही आना जाना शुरू कर दिया।यह दोस्‍त उसी शहर के एक डिग्री कालेज में क्‍लर्क है,इसने अपने ठाठ-बाट रहीसों जैसे कर रखें हैं।इस तरह इस दोस्‍त ने पीडित व संकट में फंसे परिवार का गलत फायदा उठाया और एक दिन बच्‍चों की मॉ से शरीरिक सम्‍बध बना लिये।शुरू-शुरू में उस महिला ने दुखी मन से इस गरीबी के कष्‍ट को सहा लेकिन अब उसके लिये सामान्‍य हो चला है।अब उसे कढाई या सिलाई के कार्य के लिये जाना कहीं जाना जरूरी नहीं है।जोकि पहले वह करती थी,जिसकी छोटी-मोटी कमाई से बचत कर तंग होते सम्‍बंध व कपडों को बचाती व बनाती थी।इसे आम आदमी की हकीकत समझें या एक कहानी,आप स्‍वंय तय करिये।

शनिवार, 2 अक्टूबर 2010

मजबूरी का नाम महात्‍मा गॉंधी

महात्‍मा गॉंधी के पूरे दर्शन को मजबूरी का नाम देने के लिये क्षमा प्रार्थी हूं।लेकिन अयोध्‍या विवाद के इतने बडे फैसले के आने से समाज मे कोई बखेडा खडा न होने में मुझे लोगों का अहिंसा में विश्‍वास कम बल्कि मजबूरी ज्‍यादा नजर आती है।सबसे बडी मजबूरी तो निर्णय आने अगले दिन के बाद नेताओं की बयानबाजी से दिखाई देती है। समुदाय विशेष का वोट बैंक प्राप्‍त करने के लिये नेताओ की कुटिलता मौके की तलाश में है।इलेक्‍ट्रानिक मीडिया अपनी साख बढाने के लिये ऐसे नेताओं के बयानों को बार-बार दिखायेंगी।निर्णय आने के पहले से ही पुलिस प्रशासन हर घटना से निपटने के‍ लिये तैयार था ही,प्राक्रतिक बाढ ने भी लागों को संभलने का मौका नहीं दिया है।वास्‍तव में आम आदमी को अयोघ्‍या विवाद के निर्णय से कोई लेना देना नहीं है।शहरो व नगरों में काफी अधिक तादाद में पुलिस का मूमेंट लोगों में भय पैदा कर गया था।मेरे सामने ठीक उस समय जब निर्णय आ चुका था,तब एक सैलून चलाने वाले युवक ने अपनी दुकान का शटर यह कहते हुये बंद कर दिया कि अब पता नहीं कब तक दुकान बंद रखनी होगी।शायद उसे कई दिन तक कमाई न होने का डर था।इसी तरह एक रिक्‍शे वाले को पूरे दिन कोई कमाई न हाने का दुख था।ऐसे हर आदमी को दंगे या कर्फयू का ज्‍यादा डर होता है,जिसे हर रोज कमाना होता है और हर रोज उसी कमाई से अपने परिवार का पेट भरना होता है।हम यह भी कह सकते हैं कि आधौगीकरण की गति से भी दंगों में कमी आती है।अब मँहगाई की मार ने आदमी को इतना पस्‍त कर दिया है कि वह भूलकर भी ज्‍यादा दिनों तक सामाजिक झगडों में नहीं उलझ सकता। आलू व दाल आटे का भाव उसे इस लायक नहीं छोडेगा कि वह कई दिनों तक खाने के लिये इकटठा खरीद सके।उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनाव व बिहार के चुनाव लागों का ध्‍यान डायर्वट किये हुये हैं।हालांकि अपना राजनैतिक आधार खोते जा रहे कुछ राजनैतिक दल इस निर्णय को अपने लाभ के लिये चुनावों में अपना मुददा बनाने की कोशिश करेंगें।दो अक्‍टूबर के दिन महात्‍मा गॉधी व लाल बहादुर शास्‍त्री के चित्र पर माला पहनाते हुये हम इस भ्रम में नहीं रह सकते कि लोगों ने अहिंसा में विश्‍वास कर लिया है। जरा-जरा सी बात पर आपस में लड जाने वाले समुदाय के मन की कुंठायें मौका पाते ही रौद्र रूप ले लेती हैं।हर शहर में फिरकापरस्‍त ताकतें कुलबुला रहीं हैं।मौके की तलाश में एकजुट होकर माहौल गरमाने की कोशिश जरूर होगी।भगवान राम की क्रपा से दूसरे समुदाय के काफी अधिक लोग यह मानते ही थे कि हिन्‍दुओं के देश में जन-जन की आस्‍था के राम को उनकी जन्‍म स्‍थ्‍ाली में विराजमान होना ही चाहिये।लेकिन मजबूरी यह है कि ऐसे लोग समुदाय विशेष के ठेकेदार नहीं हैं। वो ऐसी जगह काबिज नहीं हैं,जहॉं से उनकी आवाज को लोग तबज्‍जो दे सकें। ऐसे लोगों की पहुंच मीडिया के उन कमरो तक भी नहीं है जहॉं से उनकी मंशा को आधुनिक कैमरों से टेलीकास्‍ट किया जा सके।आखिर मीडिया ऐसे आम आदमी को क्‍यों टेलीकास्‍ट करे,जो अतिंम पायदान पर खडा है।गॉंधी व शास्‍त्री इसी आम आदमी के प्रतिरूप थे।उनकी लडाई इसी आम आदमी के लिये थी।वरना ऐसे बहुत कम आदमी होगें,जो बाबर नाम के साधारण से शासक के लिये जन-जन के राम का प्रतिस्‍थापक मानने की वकालत करें।दुर्भाग्‍य से कुछ हिन्‍दू जन अपने छदम धर्मनिरपेछता की आड में ऐसे राम विरोधियों के साथ खडे दिखाई देते हैं।अब क्‍या समझें कि क्‍या ऐसा करना उनकी मजबूरी है।

शुक्रवार, 27 अगस्त 2010

कानून हमारी मुठठी में ।

भारतीय संविधान में रूल आफ ला की स्‍थापना की गयी है।यानि देश के प्रत्‍येक नागरिक को विधि के समक्ष समता प्राप्‍त है एवम हर एक को विधि का समान संरक्षण प्राप्‍त है। लेकिन यह केबल पढने व देखने के लिये है। जमीनी स्‍तर पर हकीकत कुछ अलग है। अपने यहॉं छोटे शहरों,नगरों ,दूरदराज के कस्‍बों में काफी कुछ कानून का राज नहीं है। कुछ प्रतिशत वोट पाकर निर्वाचित नेता अपने हिसाब से राज चला रहे हैं।यह सोलह आने सच है।अगर आप नहीं मानते तो मेरे इन अनुभवों से रूबरू हो लीजिये। उत्‍तर प्रदेश में जनपद बदायूँ में विधानसभा क्षेत्र बिल्‍सी है,यहॉं से सुश्री मायावती जी भी जीत कर सीट छोड चुकी हैं। इस समय यहॉं से निर्वाचित नेताजी यागेन्‍द्र सागर हैं। इन पर आरोप है कि इन्‍होने एक छात्रा को अगवा कर उससे लगातार रेप किया। लोगों की जानकारी में यह इल्‍जाम नहीं, बिल्‍कुल सच है।इस समय विधायक जी ने पीडित पक्ष को सबक सिखाने के लिये लडकी के भाइयों,व उसके साथ वालों पर किसी एक महिला से बलात्‍कार का मुकदमा ठोक दिया है।यह महिला विधायकजी के खास की पत्‍नी है,जिसने नेताजी की क्रपा से नौकरी प्राप्‍त की है।अब विगत दो तीन दिन पूर्व जब विधायकजी पर आरोप लगाने वाली लडकी के भाइयों ने जब कोर्ट में सरेंडर किया तब बदायूं की एस,ओ,जी, टीम ने न्‍यायालय परिसर से आरोपियों को खींचकर पकडना चाहा तो वकीलों व पुलिस में भिडंत हो गयी। पूरे फिल्‍मी अंदाज में पुलिस सादा वर्दी में गन ताने हुयी थी,लोग इधर-उधर जान बचाने के लिये दुबक रहे थे,चीख रहे थे।वकील आक्रामक अदांज में एकजुट होकर हूक लगा रहे थे। अगले दिन अखबारों से पता लगा कि सी,जी,एम साब के आदेश पर 12 पुलिशवालों के विरूद्ध रिर्पोट लिखी गयी है,जिसमे शहर के एस,पी, साब भी शामिल हैं।साथ ही एस,ओ,जी,ने भी 8वकीलों के विरूद्ध जानलेवा हमले की रिर्पोट लिखायी है।इस पूरे प्रकरण से लोगों में भय है,इस मामले में कोइ मुंह नहीं खोलना चाहता। क्‍योंकि नेता,पुलिश,प्रशासन यहॉं कानून को अपनी मुटठी में रखते हैं।इस बदायूं जनपद के बारे में एक बात और बता देना जरूरी है कि कुछ समय पूर्व यहॉ लगभग 9 बजे से केविल टी,वी, पर ब्‍ल्‍यू फिल्‍म धडल्‍ले से प्रसारित कर दी जाती थी।यह मैने स्‍वंय देखा और केविल टी,वी, वाले को डॉंटकर कर्त्‍वय की इति श्री कर ली।यह शहर कितना सुरक्षित है,जरा बानगी देखिये। एक रात लगभग 8 बजे इन्‍द्राचौक को जैसे ही पार किया,एक सामने से पी,ए,सी के ट्रक से सिपाहियों ने मुझे उतर कर बेइतहॉं मारा,उनकी रायफलों की बटों ने मेरा मुंह सुजा दिया था। उस रात में अपने घर नहीं गया,अपने एक नजदीकी के यहॉं रूका।उस घर में लोंगों ने मुझसे मजाक की कहा कि क्‍या आपने पीना शुरू करके लडकियॉ छेडनी शुरू कर दी हैं।मुझे अपनी पिटायी का कारण केबल अपनी बढी हुयी दाढी लगी क्‍योंकि उस समय शहर में कुछ तनाव था।जरा बरेली जिले के ऑंवला कस्‍बे में कानून के साथ खिलवाड का उदाहरण देखिये। मेरे एक भाई एम,एल,सी, चुनाव के दौरान डयटी पर थे,उन्‍हाने वहॉं लाइन मे लगे एक पहलवान से दिखने वाले लडके को बार-बार वोट डालने से रोकने की कोशिश की।वह ऑंखों के सामने सबको चुनौती देने वाले लहजे में फर्जी वोटिग कर रहा था। जब ऐसा करने से रोका गया तब वहॉं लोगों ने एकजुट होकर बहुत गाली-गलौज की।वे लोग उन पर बी,जे,पी, पार्टी का सरकारी ऐजेंट होने का आरोप लगा कर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। वहॉ खडा एक युवक मेरे भाई की नौकरी खा जाने की भी धमकी दे रहा था। किसी तरह वे पिटने से बचे। वहॉ बैठे एस,डी,एम, एव सी,ओ ने मूकदर्शक बनकर घटना की ओर से मुंह दूसरी तरफ कर लिया।साथ में नियुक्‍त दरोगा ने समझाया कि यहॉं कुछ नहीं होगा क्‍योंकि यह कार्य सब लोगों की मिली-भगत से हो रहा है।उन्‍हें अपनी जान बचा कर निकल लेना चाहिये। इस घटना का ब्‍यौरा मैंने अपने भाई की डायरी से लिखा है। उन्‍होंने लिखा है कि चुनाव डयूटी से लौटकर वे सो नहीं पाये,और धीमे-धीमे रोये भी। मुझे लगता है ...................रूल आफ ला के जनक डायसी होते तो भारत में अपने सिद्धांत की इस कदर धज्जियॉं उडते देखकर कहते कि मेरा असली विचार मुझे वापस करो ।अब मुझे तुम पर शर्म आती है। शेष अगले ब्‍लाग में।