शुक्रवार, 22 अप्रैल 2011
लोकपाल से ज्यादा कारगर है,जनता का यह जेम्स बांड-जन सुविधा केंद्र
लेकिन इतना सच है कि बिना दिल्ली के या बिना सक्रिय नेताओं के भी सामाजिक आदोलनों की लडाई को नये परिप्रेक्ष्य में पुर्नस्थापित या पुर्नजाग्रत किया जा सकता है।बस नेताओं का मलाल भी यही है कि उनके बिना चरण रज के कोई सुधारक पवित्र कैसे हो सकता है।उसकी पवित्रता या मलिनता का प्रमाणन तो सिल्कधारी या खददरधारी ही कर सकता है।
लेकिन इस समय पूरा देश जब जरूरतमंदों की मदद के लिये नौकरशाहों,नेताओं,दलालों व एन,जीओवादियों को अपने अपने तरीके से दोषी मान कर कोस रहा हो ऐसे समय उत्तर-प्रदेश के मुरादाबाद जिले के जिलाधिकारी आम जनता के जेम्स बांड बनकर स्थापित हुये हैं।कहने को तो वह जिले के ऐसे बडे पद पर हैं कि उन्हें अपने स्थापित होने के लिये किसी के प्रमाणन की जरूरत नहीं है,लेकिन सामने की कुर्सी पर बैठकर जब उनके शालीन,सरल व सहज व्यवहार व देशीय उददेश्य को पाने के तरीके का देखते हैं,तो लगता है कि देश के कुछ गिने चुने नौकरशाह देश में बहुत ही शांत तरीके से परिवर्तनशील व जनोन्मुखी सेवायें देने को प्रतिबद्ध हो चुके हैं।इससे पूर्व यह कलेक्टर के तौर पर झांसी जनपद में भी इसी तरह की सार्थक सेवायें दे चुके हैं।मैक्स बेबर व डी र्गोने की नौकरशाही पर हमेशा से अनुत्तरदायी होने की तोहमत लगती रही है,लेकिन अब इस जमाने के आधुनिक नौकरशाह ईमानदारी से अपने दायित्वों के निर्वहन में पूरे प्रशासन व पुलिस तंत्र को क्रियेटिव लीड करने लगे हैं।
मुरादाबाद जिले में जनता के लिये जन सुविधा केंद्र के रूप में कलेक्टर द्धारा एक फोरम,यानि काल सेंटर के रूप में स्थापना की गयी है।इस काल सेंटर में दिन रात कभी भी आप अपने लिये किसी सुविधा की मॉंग कर सकतें हैं।या किसी सरकारी बाबू की शिकायत कर सकतें हैं।जनता की परेशानी के आकलन के लिये इस कॉल सेंटर में एक अधिकारी हमेशा कार्य करता रहता है,जो तीन कम्प्यूटर आपरटेरों को शिकायत दर्ज करने का मार्गदर्शन करता है।बस शिकायत कर्ता के पास शिकायत करने के लिये एक मोबाइल फोन जरूर होना चाहिये,चाहे तो वह इस बाबत किसी और का मोबाइल फोन भी इस्तेमाल कर सकता है।जैसे ही कोई शिकायत या सेवा की आवश्यकता होती है,तत्काल सेवा प्रदान करने वाले अधिकारी व शिकायतकर्ता के मोबाइल फोन पर एस,एम,एस पहुंचता है,ताकि जनता की सेवा में कोई देरी न हो।लिखित में भी अधिकारी के दफतर में डाक से चिटठी पहुंचती है। शिकायत की नेचर के आधार पर यह आकलन किया जाता है कि शिकायत का निस्तारण चौबीस घंटे,तीन दिन या सात दिन में किया जाय।लेकिन निर्धारित समय में शकायत का निस्तारण जरूरी है।यदि अधिकारी इसमें लापरवाही बरतता है,तो समझा जा सकता है कि उसे कलेक्टर का कोप भाजन व एडर्वस ऐन्ट्री का सामना करना पडेगा।हर हालात में अधिकारी का डिफाल्टर श्रेणी में आना उसकी नौकरी पर खतरा है। इसमें किसी प्रकार की लीपा पोती व टाल मटोल न की जाय,इसके लिये जब अधिकारी द्धारा यह बताया जाता है कि शिकायत का समाधान कर दिया गया है तब शिकायत कर्ता से संतुष्टि के लिये उसके फोन पर संपर्क किया जाता है।उससे पूंछ कर ही शिकायत को निस्तारित माना जाता है।इसमें सबसे ज्यादा पुलिस,नगर निगम,अस्पताल,आपूर्ति विभाग व खंड विकास दफतरों से शिकायतें मिलती हैं।लेकिन डी,एम की लगातार निगरानी लोंगों का सहूलियत प्रदान कर रही है।तहसील दिवस,थाना दिवस से भी ज्यादा कारगर तरीके से लोंगों की परेशांनियॉं दूर हो रहीं हैं।ग्रामीण क्षेत्र से आकर आम आदमी सरकारी दफतरों के चक्कर नहीं काटता बल्कि उसका दर्द पूंछकर इलाज किया जाता है।इससे उसके पैसे की बचत होती है और उस पर सरकारी छुटिटयों का असर भी नहीं पडता।
खास बात यह कि इसमें शिकायत कर्ता की आवाज भी रिकार्ड होती है।उसका नाम पता भी दर्ज होता है।लेकिन शस्त्र लाइसेंस,न्यायालय में विचारित समस्यायें,जनप्रतिनिधियों की शिकायतें यहॉ दर्ज नहीं हो पाती,फिर भी जेम्स बांड स्टाइल में लोगों के पास जाना लोकपाल बन जाने के समान है।
बुधवार, 2 मार्च 2011
नौकरी चाहिये तो जेल जाने की योगयता हासिल करो।
खैर अब सही मुददे पर आना चाहिये।आज जब समाचार पत्र में यह पढा कि कुछ कंपनियॉं तिहाड जेल में जाकर कैदियों को नौकरी देंगी,यकीन मानिये बेरोजगारों को असहज होना स्वाभाविक है।आज पता नहीं कितने बेरोजगार हैं,जो अंडर इम्पलायमेंट की दशा में भी काम करने को तैयार हैं,चाहे इसके लिये उन्हें अपनी जमीन बेचनी पड जाये।सरकारें कितनी भी रोजगार नीति की बातें करें लोंगों को नौकरी नहीं मिल रही।उत्तर-प्रदेश में एम,ए,/बी,ए,पास लोग सफाई कर्मचारी बनने के लिये बेताब हैं।इन्हें कोई कंपनी नौकरी देने के लिये आगे नहीं आती।सभी बडी कंपनियों ने अपने यहॉं ठेकेदारी पर श्रमिकों की भर्ती की हुयी है।ये ठेकेदार, कंपनी से ज्यादा रकम लेते हैं,बदले में श्रमिक को कम पगार देते हैं।मैं यकीन के साथ कह सकता हूं,कि कंपनियों को कैदियों को नौकरी देने मैं दिलचस्पी कतई नहीं है।वे आम शिक्षित हिन्दी भाषी या कम अंग्रेजी जानकार युवा को नोकरी नहीं दे सकते,वे जेल में कहॉं से योग्य कर्मियों की भर्ती कर लेंगें।आखिर जेल मैं भी सामान्य या कम शिक्षित आदमी ही मिलेगा।वास्तव मैं ये ढोंग है,जिसे कुछ चापलूस व मठाधीशी करने वाले मीडियाकर्मियों ने प्रचारित करके कंपनियों का साथ दिया है।वास्तव मैं ऐसा प्रतीत होता है जैसे जेल में कैंपस प्लेसमैंट कराना कुछ खास व उंची पहुंच रखने वाले रसूखदार अपराधियों को या जेल में बंद रइसजादो, दुष्कर्मियों को जेल से रिहा करने का आसान तरीका इजाद किया गया है।हम सब वाकिफ हैं कि इधर देश में न्यायालयों ने काफी सफेदपोशों को जेल भेजा है। एक अनुमान के मुताबिक विगत बर्ष केवल दिल्ली मैं चार हजार से ज्यादा अच्छे घरों के रइसजादों को जेल भेजा गया है।तो कहीं जेल से इन्हीं लोंगों को छुडाने का यह बहाना तो नहीं है।या फिर इमेज चमकाने या कोई पुरस्कार झटकने का प्रोपेगंडा।
हमारी बौरी सी दिखने वाली मीडिया,या किसी बडी कंपनी के मालिक का दिल जब नहीं पसीजा,जब बरेली मैं पांच-सात हजार रूपये की नौकरी को पाने की चाहत में युवाओं के खून से ट्रेनो की छत लाल हो गयी थी।यह इस देश के बेरोजगारों का दुर्भाग्य है कि उसे केवल एक दुघर्टना मानकर टाल दिया गया।और मीडिया को बौरी कहने का आशय यह है कि
क्योंकि यदि मीडिया महारथी चाहते तो यह महज एक दुर्घटना नहीं रहती,बल्कि एक आंदोलन का मुददा बन सकती थी।सरकारों को मजबूर कर सकती थी कि बताओ इस बेतहासा बेरोजगारी का इलाज क्या है।इसके बदले में मीडिया यह सर्वे कर रही है कि जेल मैं कैंपस रिक्रूटमैंट ठीक है या नहीं।मेरी नजर मैं ये सब साजिश मैं शामिल हैं,जो रेपिष्ट,अपराधी नेताओं,अपने सगे संबधियों को छुडाने का एक तरीका है।बहुत बढिया है कि जेल के कैदियों को स्वावलंबी बनाकर हम सभ्य बनें लेकिन पहले सभ्य व शिक्षित को सम्मान के साथ जीने का मौका दें।
रविवार, 6 फ़रवरी 2011
उत्तर-प्रदेश की मुख्यमंत्री का क्लासिकल दौरा ।
मेरी नजर में उत्तर-प्रदेश की मुख्यमंत्री का इस बार का प्रदेशव्यापी दौरा क्लासीकल ज्यादा दिखायी दे रहा है।जिलों के अधिकारियों द्धारा दी जाने वाली सूचना की जॉंच करनी है,तो सही तरीका तो यह होता कि आम आदमी से बात की जाती,लेकिन हो रहा है ठीक इसके उल्टा।मुख्यमंत्री का उडनखटोला जैसे ही उतरता है,जल्दी से उतरने के लिये पायदान लाना,गार्ड आफ ऑनर देना व आम जनता को धक्के मारकर एक तरफ कर देना राजसी अंदाज का क्लासिकल तरीका है,जो इग्लैंड की महारानी के स्वागत की तरह है या नबाबी अदब की तरह है।सुरक्षा के तीन चक्र इतने सख्त हैं कि कोई परिंदा भी पर न मार सके।कंमाडो की सुरक्षा में कई जगह तो डी,एम, व अन्य बडे अधिकारियों को भी अपमानित होना पडा।नबंर वन की होड में शमिल कुछ पेपर व इलेक्ट्रानिक खबरों के कुछ पत्रकारों को ही मिलने के पास दिये जाते हैं ताकि ज्यादा सवाल जबाब से बहन जी का माथा न ठनक जाय नहीं तो जिला सूचना अधिकारी व प्रशासन की खैर नहीं।
इसे क्लासिकल कहना इसलिये भी जायज लगता है कि उनके दौरे केवल अंबेडकर गॉव में ही हो रहे हैं।हर जिले में अंबेडकर गॉव लगभग तीस या पैंतीस हैं,जो सन् 1995-1996 में भी विकास के लिये चुने गये थे।अंबेडकर गॉंव से बाहर के गॉंवों का हश्र देखकर आप कह सकते हैं कि ये गॉंव इस प्रदेश के हिस्से नहीं हैं क्या।सडक व सम्पर्क मार्गो का हाल इतना बुरा कि आप पैदल भी न निकल पायें।जैसे-जैसे जिले के दौरे की तारीख पास आती है,पूरे जिले का विकास एक गॉंव तक सीमित हो जाता है,जहॉं मुख्यमंत्री को जाना रहता है।सामान्यतया एक दो दिन पहले उस गॉंव का नाम बता दिया जाता है,जहॉं मुख्यमंत्री के चरण रज पडनी रहती है।फिर पूरी सरकारी फौज गॉंव को चमकाने में लग जाती हैं।क्या पहले से तयशुदा किसी गॉंव में जाकर विकास कामों का हाल जानना शास्त्रीय या क्लासिकल कदम नहीं है।हाल जानना है तो अचानक किसी गॉव में पहुंचिये,वो चाहे अंबेडकर गॉव हो सामान्य गॉव।कुछ समय गॉव वालों के साथ बिताकर उनका दुख दर्द जानने की कोशिश करना तो लोकतात्रिक सरकार की मुखिया को शोभा देता व लोंगों को भी लगता कि उनका अपना मुख्यमंत्री उनका हाल जानने उनके बीच आया।लेकिन अब तरह तरह के माफियागिरी से त्रस्त उत्तर प्रदेश इस लायक नहीं रह गया है कि कोई मुख्यमंत्री बेखौफ होकर जनता के दुखदर्द सुन पायेगा।मायावती तो आम जनता के बीच अपने शास्त्रीय रूतबे को लेकर जा भी रहीं हैं,मुलायम सिंह,राजनाथ सिंह आदि कोई अन्य नेता तो इतनी भी हिम्मत नहीं कर पाते।अन्य दलों के मुख्यमंत्री तो फील्ड में जाकर एक कदम आगे यूनानी क्लासिकल तरीके अपनाते हैं।फूल मालायें पहनना,दरबारियों के कार्यक्रमों में सिरकत करना,डिनर पार्टी में शामिल होना उनका खास अंदाज रहा है।नौकरशाहों से पंगा लेने की हिम्मत अन्य दल के नेताओं में कभी नहीं रही।यह हिम्मत दिखाने की कोशिश मायावती ने ही थी।।मायावती के इस बार के बुझे हुये तेवर इस बात के स्पष्ट संकेत हैं कि चुनाव के लिये अधिकारियों को भी विश्वास में रखना जरूरी है।विकास हो या न हो अपने लोगों को रूष्ट करना समझदारी नहीं है।विरोधियों के हमले के समय छतरी व पायदान लेने वाले तो साथ बने रहें।
मंगलवार, 1 फ़रवरी 2011
अंधे लोंगों का औंधा विकास
अब बात करें सर्व शिक्षा अभियान के मिड-डे-मील कार्यक्रम की,तो हम सब जानते हैं कि बच्चों को उपलब्ध कराये जाने वाला वास्तव में मील है क्या।ज्यादातर बच्चे स्कूल में नाम बजीफे के लिये लिखा देते हैं।स्कूल का टीचर भी नहीं चाहता कि उसे कोई सिरदर्द हो।इसलिये आप कभी भी किसी भी ग्रामीण स्कूल में जांयेगें तो रजिस्टर से तादाद बहुत कम दिखती है।
खैर ज्यादा सिर क्यों खपाया जाय,अच्छा हो कि विकास के सही मायने समझे जायें।रूपये खर्च करना विकास का एकमात्र मानक नहीं है।इस तरह लोग मुफतखोर बन रहे हैं,लोग इसमें विश्वास करने लगें हैं कि सरकारी धन किसी भी तरह लपक लिया जाय।सरकारे रूपये खर्च करके कत्वर्य की इति श्री कर लेना चाहती है।ऐसा विकास औंधा विकास है,जो लोगों को उसी डाल को काटने के लिये विवश कर रहा है,जिस डाल पर उसका बसेरा है।
शुक्रवार, 14 जनवरी 2011
अपराधों में भी आरक्षण है क्या ।
उत्तर प्रदेश सरकार इन दिनों महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वाले विधायकों व कानून के संरक्षकों से निपटने का ढोंग बहुत अच्छी तरह कर रही है।विषय बांदा के विधायक के पुरूषोत्तम द्धिवेदी को जेल भेजने,पार्टी से निकाले जाने का हो या कानपुर के दिव्या मामले में कार्यवाही करने का हो।फौरी कार्यवाही के लिये केन्द्रीय कानून मंत्री का बयान भी लाजबाब है।विधायक का मामला फास्ट ट्रेक कोर्ट के हवाले किया गया है।अच्छी बात है,कि महिलाओं,बच्चों के साथ अपराध करने वालों से इसी तेजी से पेश आना चाहिये।पिछले वर्ष ऐसे ही मामले में उत्तर प्रदेश के एक दबंग सांसद को सरेआम सलाखों के पीछे पहुंचा दिया था।मायावती की इस हिम्मत की सबने तारीफ की थी।मेरी अपनी नजर में ऐसी हिम्मत करके मायावती ने अपना नाम इतिहास में वाकई कील की तरह ठोक दिया था।ऐसे कारनामें दरबारियों की इनायत पर नहीं होते।आम जनता के मुंह से निकला था कि वाह कार्यवाही ऐसी होनी चाहिये।इसी तरह बांदा के विधायक के मामले में भी सरकार की तारीफ हुयी है।
लेकिन कुछ ऐसे प्रकरणों पर निगाह पडती है,जहॉ अपराधी न सिर्फ खुला घूम रहा है,बल्कि दावे करने वाले पीडित पक्ष के खिलाफ साजिश करके जेल भिजवाने की कोशिश कर रहा हो तो क्या कहेंगें।यह सब देखकर ऐसा लगता है,जैसे यह कार्यवाही नहीं बल्कि ये ढोंग है।बदायूं से बिल्सी से विधायक योगेन्द्र सागर पर काफी लम्बे समय से एक परिवार को आर्थिक,मानसिक,सामाजिक,यौनिक रूप से शोषित करने का आरोप है।लेकिन परिवार को आज तक इंसाफ नहीं मिला और न हीं किसी प्रकार की जांच की वैधानिक कार्यवाही की गयी।कहीं ऐसा तो नहीं कि अपराध करने में भी विशेष जातियों को ढील दी जा रही है।क्या अपराध से निपटने में भी आरक्षण का प्रावधान तो नहीं कर दिया है।मायावती जी हमने तो एक कहानी पढी थी,गॉंड लिव्स इन दि पंच,जो आप जैसी किसी अंग्रेजी की टीचर ने पढायी थी।शयद आपको भी याद होगी।
मंगलवार, 11 जनवरी 2011
पत्रकार जात--एक गेंदा फूल
खैर सीधे-सीधे विषय पर आना चाहिये।पिछले दिनों बनारस मे एक पत्रकार गोष्ठी हुयी,जिसका विषय था’,पत्रकार और सच’।जैसा हमेशा होता है,इस गोष्ठी में भी हुआ,पत्रकारों से अपेक्षा की गयी कि वे अपने को घटना से अलग रखते हुये समाचार बनायें।मिशनरी दायित्वों का निर्वहन करें।मिशनरी पत्रकारिता का नाम आते ही बडा तेज गुस्सा आता है कि जैसे पत्रकार को बिना किसी अधिकार के जिम्मेदारी उठाने की कसम खिलायी जा रही हो।क्या अपने समस्त अधिकारों को ताक पर रखकर मिशन को पूरा किया जाय।पत्रकारिता के उच्च स्तर पर समाचार की कीमत किस रूप में वसूल ली गयी,इस बात का पता भी नहीं चल सकता।लेकिन निचले स्तर पर बहुत छोटी तनख्वाह हासिल करने वाले पत्रकार से मिशन के लिये काम करने की उम्मीद,उसके साथ अन्याय है,नाइंसाफी है।सीमित संसाधनों में बिना किसी संरक्षण के काम करना काफी रिस्की समझा जाने लगा है।सिस्टम के विरूद्ध लिखना उसकी हिम्मत नहीं है,और यदि तैश में आकर सिस्टम के खिलाफ लिख भी दिया तो वह छपेगा नहीं।कहीं मिशन का मतलब सिस्टम के साथ चलना तो नहीं है।मुझे कई ऐसे उदाहरण याद हैं जब सही काम के लिये पत्रकार ने हिम्मत से काम लिया,लेकिन उल्टे उसे अपने अखबार से डॉट खानी पडी और उसे अपने आकाओं से बिल्कुल सहयोग नहीं मिला।बदॉयूं जिले में कुछ इलेक्ट्रानिक टी0 वी0 के पत्रकारों ने पहली बार हिम्मत दिखायी कि किस प्रकार तहसील में बिना पैसा लिये कोई काम नहीं करता।रिजल्ट ये हुआ कि तहसील कर्मियों ने पत्रकारों की पिटायी की एवं एक पत्रकार के गले से सोने की चैन तोड ली।मामला सीधे-सीधे लूट का बनता था,लेकिन प्रशासन के खिलाफ कुछ भी नहीं हुआ।प्रशासन के खिलाफ सीधे-सीधे कभी नहीं लिखा जाता,उन लोगों को इतनी समझ नहीं थी।पिटे पत्रकारों को बहुत शर्म झेलनी पडी।अब कभी भी इनके द्धारा पत्रकारिता को मिशन नहीं मानने की कसम खा ली गयी है।दूसरा उदाहरण अभी ब्लाक प्रमुख चुनाव के दौरान शाहजहॉपुर में एक पत्रकार की पिटायी एक मंत्री व उनके चेलों द्धारा कर दी गयी।इस केस के बारे में कुछ नहीं हुआ।इसी तरह मुरादाबाद में एक प्रतिष्ठित पेपर के संवाददाता व स्थानीय संपादक के विरूद्ध पुलिस ने एफ0आई0आर0 दर्ज कर ली।इन पर आरोप है कि इन्होंने समाचार को सनसनीखेज बनाया।वास्तव में पत्रकारो ने तथ्यो के आधार पर समाचार बनाया था।लेकिन पुलिस के सामने उनकी नहीं चली,पुलिस ने कहा कि कानून के दायरे में सब है,कोई उससे उपर नहीं हैं।यह मामला पुलिस अस्पताल का था,एवं इतना संगीन था कि दो कर्मचारीयों को तत्काल जेल भेज दिया गया था,व जॉंच बिठा दी गयी।इस खबर ने लोंगों के होश खराब कर दिये,लोगों की संवेदना को झकझोर कर रख दिया।बिना पोस्टमार्टम किये लाशों की रिपोर्ट तैयार करना अत्यंत गंभीर है।साथ ही एक बोरे में नर कंकालो को भरकर रखा गया था,जो सीलबंद नहीं थे और न हीं सीलबंद कमरे में थे।।अस्पताल प्रशासन की खुन्नस के चलते व पुलिस की मिली भगत से रिपोर्ट लिखी गयी।वो तो भला है कि संवाददाता के साथ-साथ स्थानीय संपादक भी इसमें शामिल हैं,अन्यथा अब तक पत्रकार को तो नौकरी से निकाल दिया गया होता।इस तरह के पता नहीं कितने ऐसे मामले होगें जहॉं पत्रकारों के साथ अपमानजनक सलूक होता है।
वास्तव में हम जब चितंन के मूड में होते हैं तो हमारा दिमाग आदर्श रूप की कल्पना करता है,लेकिन जमीनी सच्चाई इसके ठीक विपरीत होती है।हम आप सब जानते हैं कि मैक्स बेबर ने ब्यूरोक्रेसी का वो आदर्श माडल बनाया है,जो यदि सिद्धांतगत हूबहू काम करे तो पूरे विश्व में किसी को कोई तकलीफ न हो।लेकिन होता क्या है,ब्यूरोक्रेसी,लालफीताशाही के धागे में बंधकर जनता को बंधक बना लेती है।नौकरशाही में अधिकारी अपनी सीट को बपौती समझ लेते हैं,सीट के अधिकारों को अपने अधिकार समझ लेते हैं।खुद को राजा समझने लगते हैं।अब ऐसी व्यवस्था जो स्वंय को श्रेष्ठ मानती हो,के सामने खडे होकर एक पत्रकार सच लिखने या बोलने की हिम्मत करेगा,तो उसे बडे कलेजे के साथ-साथ कवर की भी जरूरत पडेगी ही।वो मीडियाकर्मियों के लिये कभी उपलब्ध नहीं होता।बनारसी गोष्ठी में कहा गया कि समाचार घटना का एक रूप होता है,वह पूरा सच नहीं होता।हमें घटना का हिस्सा नहीं बनना चाहिये,और न हीं हमें यह भ्रम पालना चाहिये कि हम पूरी मीडिया हैं।व्यवहार में काम करते-करते घटना का हिस्सा बन जाना एक स्वाभाविक बात है।ये तो बिल्कुल वही बात हुयी कि मोहब्बत की जाय,लेकिन दिल को अलग रखकर।जब दिल से बात निकलेगी तो कुछ लोगों को बुरी लगेगी ही। यही रिस्क फैक्टर है,जिसे न्यूट्रल करने के लिये एक पत्रकार को कवर फायर की जरूरत पडती है।अच्छा है,सुन्दर है,तो गेंदें को भी प्यार में गिफट देना शुरू करो।
इस मामले में एक बात कहना भी जरूरी है कि इस धंधें में कुछ गंदे लोग भी हैं,जो इसे हद दर्जे तक बदनाम करने में लगे हैं।जिनका अपना कोई जमीर नहीं वे जज्बातों का क्या खाक ख्याल रखेंगें।इस मामले में हमें पूरी पत्रकार जात पर तोहमत नहीं लगा सकते।